5 simple way to live a happy life | सुखी जीवन जीने के नियम

Google News Follow

हेलो दोस्तों ! आज हम बात करेंगे सुखी जीवन जीने के 5 आसान नियम! 5 simple way to live a happy life के बारे में लेकिन ! उससे पहले हम जानेंगे कि सही मायनों में सुख क्या होता है, खुशी क्या होती है और एक बेहतर जीवन क्या होता है। हालांकि! कुछ नियमों को अपनाकर एक बेहतर जीवन जिया तो जा सकता है लेकिन ! यह भी समझना जरूरी है कि! हमेशा यह मुमकिन नहीं है कि! आपको सफलता ही मिले या खुशी मिले। इस लिए अपने जीवन मे निराश होकर बैठने के वजय निरंतर आगे की तरफ बढ़ते रहना चाहिए। आइये जानते है की हम खुश रहकर आगे कैसे बढ़ सकते है । 

5 simple way to live a happy life | सुखी जीवन जीने के नियम

 

5 Simple Way to Live a Happy Life | सुखी जीवन जीने के नियम

खुशी और दुख सिक्कों के दो पहलुओं की तरह है दोनों का होना बहुत ही जरूरी है इन दोनों को ही साथ में लेकर चलना होगा उन दोनों को समझना होगा और उन दोनों को समझकर एक बेहतर खुशहाल जिंदगी आराम से जी जा सकती है और साथ ही आपको Positive सोच रखनी होगी। 

मुश्किल परिस्थितियों में भी जिंदगी में संतुलन बनाए रखना बहुत ही जरूरी होता है ताकि! आप सफलता की ओर बढ़ सके और जिंदगी को बेहतर तरीके से जी सको तो, आइए जानते हैं सुखी जीवन जीने के 5 आसान नियम 5 simple way to live a happy life – 

1. Avoid wrong commitment | गलत Commitment करने से बचें 

बहुत से लोगों ने अपने जीवन में ऐसे  commitment किए हैं जिन्हें वे अब पूरा कर पाने में असमर्थ हैं यहां तक उन commitment की वजह से अक्सर ही परेशान रहने लगते हैं मानसिक तनाव बढ़ने लगता है और फिर वर्तमान में अन्य  commitment जो उनके लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं उनसे वह पीछे हट जाते हैं। 

इन  commitment में !आपके सभी वार्षिक कार्यक्रम जैसे! छुट्टियां, जन्मदिन, वर्षगांठ या पढ़ाई के लिए Target सेट करना, काम के लिए Target सेट करना, बुरी आदतों को छोड़ना  इत्यादि शामिल है। 

अब यह सुनिश्चित करना आपका दायित्व है कि! आप के सुखी जीवन के लिए कौन से  commitment सही है और कौन से गलत ! किसी भी नतीजे में पहुंचने से पहले कम से कम एक बार इस बात पर गौर करें कि! “जिन बातों का कोई मतलब ना निकलता हो ऐसे 100  commitment के सामने फायदे का 1  commitment बेहतर है। 

इसे भी पढे –

4 Habits for change your life जीवन को बदलने के लिए 4 आदतें

Self confidence बढ़ाने के 5 आसान तरीके

अकेलापन कैसे दूर करें ? अकेलापन दूर करने के उपाय

2. Never do things you don’t like to do | उन चीजों को कभी ना करें जिन्हे आप करना पसंद नहीं करते 

जिंदगी बदलती है और आपको भी बदलते रहना चाहिए अगर आप कोई काम नहीं करना चाहते तो उसे छोड़ दीजिए भले ही ऐसा करने में थोड़ा Time लगेगा लेकिन आपकी जिंदगी में आप वह कर पाएंगे जिसे आप खुद करना चाहते हैं एक ऐसी जिंदगी जी पाएंगे जो आप जीना चाहते हैं।

इसलिए कभी भी वह काम नहीं करें ! जिन्हें आप करना नहीं चाहते बल्कि वह काम करें जिसे आप दिल से करना चाहते हैं जिससे कि आप को बेहतर परिणाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है जो आप नहीं करना चाहते उसे ना करके उससे होने वाले तनाव से आप बचे रहते हैं और सुखी जीवन की अनुभूति करते हैं। 

3. Do one thing at a time | एक समय पर एक ही काम करें 

हममें से ज्यादातर लोग अपने समय को बचाने के लिए कई कामों को एक साथ करने की कोशिश करते हैं! वह काम हो तो जाते हैं लेकिन! उस काम के बेहतर Result उनको नहीं मिलते यहां तक कई कामों का बोझ वह लोग एक साथ लेकर चलते हैं जिससे मानसिक तनाव भी बढ़ने लगता है। 

इसलिए एक समय पर एक ही काम करें! ऐसा करने से आपको अपने काम का एक अच्छा Result मिलेगा !और आप! अच्छा महसूस करेंगे और अच्छा महसूस करने से आप कम दुखी होंगे और जिंदगी को और बेहतर तरीके से जी पाएंगे। 

4. Give yourself time | अपने आपको वक्त दीजिये 

जब भी आप दुखी हो! किसी भी Problem में हो या फिर किसी भी Past के  relationship  से आप  tension में रहते हो तो! फिर आराम से बैठिए और 2 मिनट तक की लंबी सांस लें और पूरा  focus अपने सांस पर रखें इससे आपकी पूरी body एकदम शांत हो जाएगी आपके दिमाग और आपको दोबारा वर्तमान में लाने के लिए सबसे बेहतर तरीका है। 

वैसे तो !यह एक Meditation का एक छोटा सा हिस्सा है सांस को अंदर बाहर लेना और उस पर Concentrate करना। अपने आप को ! अपना वक्त दे अकेले  बैठे और सोचे अच्छे से सोचे कि आखिर ऐसा क्या है जो आपको वाकई में खुशी देता है और जब आपको पता चल जाये  तो बस आप वही कीजिए। 

स्वार्थी बनना और अपनी खुशी चाहना! दोनों ही अलग-अलग बातें हैं इनमें फर्क करना आपको आना चाहिए बस ! अपनी खुशी ऐसी चीजों में ढूंढने से बचें जिससे किसी और का नुकसान न  हो खुश रहना आपका अधिकार है यह जीवन एक ही बार हमें मिलता है और एक सुखी जीवन जीना हम सभी का हक है। 

अपने आपको वक्त देकर ही आप खुद को समझ पाएंगे! इसलिए आप कितने भी व्यस्त क्यों ना हो !अपने लिए वक्त जरूर निकालें क्या पता आपकी खुशी आपके आस-पास ही हो  बस आप उससे अनजान हैं क्योंकि! आपने कभी अपने आप को वक्त देकर समझा ही नहीं। 

5. Learn to be content with your life | अपने जीवन से संतुष्ट रहना सीखें 

कई बार आपके मन में यह सवाल आते होंगे कि आप जो भी चाहते थे अपनी लाइफ में वह सब आपने हासिल कर लिया फिर चाहे वह आपकी Education हो आपका काम और पैसे कमाना या फिर आपके रिश्ते परिवार जिन्हें आप प्यार करते हैं लेकिन इन सब  के बाद भी आप सुखी या  खुश नहीं हैं। 

दोस्तों !अगर ऐसा आप भी महसूस करते हैं तो ऐसे में बस एक ही चीज है जो आपको जीवन भर खुशी दे सकती है और वह  एक चीज है  satisfaction संतुष्टि आप को संतुष्ट होना सीखना पड़ेगा जब तक आप ऐसा नहीं करेंगे तब तक आपका मन विचलित रहेगा और आप एक सुखी जीवन का अनुभव नहीं कर पाएंगे। 

Satisfaction का एक ही तरीका है! जो है आपके पास उसकी कीमत समझे और अगर यह भी नहीं कर पा रहे हैं तो! उन लोगों की तरफ  गौर करें जिनके पास यह भी नहीं ! जो आपके पास है ऐसा करने से आप जरूर अपने जीवन से संतुष्ट होंगे और एक सुखी जीवन जी पाएंगे।

पूछे जाने वाले प्रश्न 

सुखी जीवन के लिए क्या करना चाहिए?

5 simple way to live a happy life | सुखी जीवन जीने के नियम
1.  Avoid  wrong commitment to live a happy life | जीवन जीने के लिए गलत  commitment करने से बचें ।
2. Never do things you don’t like to do | उन चीजों को कभी ना करें जिन्हें आप करना पसंद नहीं करते।
3. Do one thing at a time | एक समय पर एक ही काम करें।
4.  Give yourself time | अपने आपको वक्त दीजिए।
5. Learn to be content with your life | अपने जीवन से संतुष्ट रहना सीखें।

आत्मनिर्भर व्यक्ति कैसे अपने जीवन को खुश सुखी बनाता है?

एक समय पर एक ही काम करें! ऐसा करने से आपको अपने काम का एक अच्छा Result मिलेगा। आप आत्मनिर्भर बनेंगे और अच्छा महसूस करेंगे और अच्छा महसूस करने से आप कम दुखी होंगे और जिंदगी को और बेहतर तरीके से जी पाएंगे। 

सुखी जीवन के लिए उपाय?

1. जीवन जीने के लिए गलत  commitment करने से बचें ।
2. उन चीजों को कभी ना करें जिन्हें आप करना पसंद नहीं करते।
3. एक समय पर एक ही काम करें।
4. अपने आपको वक्त दीजिए।
5. अपने जीवन से संतुष्ट रहना सीखें।

निष्कर्ष 

यह थे 5 simple way to live a happy life सुखी जीवन जीने के 5 आसान नियम सुखी जीवन जीना और सुख रहना आपका हक है इसीलिए आप खुश रहें और अपने जीवन में वह कार्य करें जो आपको करना पसंद है जो आपको खुशी देता है। 

इस Article में जो भी बताया गया है वह विचार मेरा है और मैंने इसे अपने जीवन में अपनाया और अनुभव भी किया जिसके परिणाम बहुत ही बेहतरीन मिले हैं इसीलिए इन विचारों को आप लोगों से साझा किया है उम्मीद है आपको भी यह अच्छा अनुभव करायेगी और एक सुखी खुशनुमा जीवन जीने में मदद करेगी। 

आप को हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमे कमेंट कर के जरूर बताए और भी लोगो तक इसे share करे। एसे और भी  आर्टिकल पढ़ने के लिए हमे सस्क्राइब करे।

धन्यवाद !

Share us friends

Leave a Comment