Mahamrityunjaya Mantra in Hindi | जाने जाप विधि ,अर्थ और लाभ

Mahamrityunjaya mantra in Hindi -महामृत्युंजय मंत्र का जाप महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव शंकर की आराधना, पूजा पाठ, जप और उन्हें प्रसन्न करने के लिए किया जाता है हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार महामृत्युंजय मंत्र के जाप से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाता है आज मैं आप लोगों को भगवान शिव के सबसे ज्यादा प्रभावशाली महामृत्युंजय मंत्र के बारे में बता रहा हूं जिसमें महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने की विधि क्या है, महामृत्युंजय मंत्र का अर्थ क्या होता है(Mahamrityunjaya mantra in hindi) और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से होने वाले लाभ क्या हैं।

Mahamrityunjaya Mantra in Hindi

महामृत्युंजय मंत्र (Mahamrityunjaya mantra)

  1. ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ “त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात्” ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ।
  2. ॐ जूं स माम् पालय पालय स: जूं ॐ।

इन्हे भी पढ़े –

Kamal Gatta Kya Hota Hai | कमलगट्टे की माला के 7 फायदे

Hartalika Teej | हरतालिका तीज कब है? जाने तारीख पूजा विधि और मुहूर्त

महामृत्युंजय मंत्र का अर्थ

इस महामृत्युंजय मंत्र का अर्थ है कि हम भगवान शिव की आराधना करते हैं, जिनके तीन नेत्र हैं, जो हर श्वास में जीवन शक्ति का संचार करते हैं और पूरे जगत का पालन-पोषण करते हैं।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने की विधि

बड़े महामृत्युंजय मंत्र का जाप 1.25 लाख बार करना चाहिए वही छोटे (Mahamrityunjaya mantra)महामृत्युंजय मंत्र का जाप 11 लाख बार करना चाहिए भोलेनाथ के इस महामृत्युंजय मंत्र का जाप सावन के महीने में करना बहुत ही कल्याणकारी माना जाता है यदि आप इस महामृत्युंजय मंत्र का जाप अन्य किसी महीने में करना चाहते हैं तो इसकी शुरुआत सोमवार के दिन से करना चाहिए और इस मंत्र का जाप करने के लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग करें और इस बात का विशेष रुप से ध्यान दे की दोपहर 12 बजे के बाद महामृत्युंजय मंत्र का जाप बिल्कुल भी ना करें महामृत्युंजय मंत्र का जाप पूरा हो जाने के बाद हवन अवश्य करें हवन करना सबसे बढ़िया माना जाता है।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप क्यों करते हैं

महामृत्युंजय मंत्र का जाप कुछ विशेष परिस्थितियों में किया जाता है (Mahamrityunjaya mantra) महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से कई सारी परेशानियां दूर हो जाती है जैसे असमय मृत्यु, महारोग, धन हानि, ग्रह बाधा, ग्रह पीड़ा, घर में लड़ाई झगड़ा, जमीन जायदाद का विवाद, किसी गंभीर बीमारी से छुटकारा पाने के लिए और सभी प्रकार के पापों से मुक्ति पाने के लिए किया जाता है।

इसके अलावा मांगलिक दोष, कालसर्प दोष, भूत प्रेत दोष ,ग्रहों के बुरे प्रभावों को दूर करने के लिए, आयु बढ़ाने के लिए, (Mahamrityunjaya mantra) महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जाता है महामृत्युंजय मंत्र के जाप से कई चमत्कारिक लाभ भी देखने को मिलता है मानव जीवन में कई प्रकार की परेशानियों, दिक्कतों को दूर करने के लिए ही महामृत्युंजय मंत्र या लघु मृत्युंजय मंत्र का जाप किया जाता है।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने के 5 फायदे

  1. अच्छा स्वास्थ्य के लिए – हमारे जीवन में हमारा शरीर निरोगी रहे यानी कि हमारा शरीर सभी प्रकार के रोगों से दूर रहे, शरीर स्वस्थ रहे शास्त्रों के अनुसार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से बड़ी से बड़ी बीमारियां दूर हो जाती है और सभी प्रकार के रोगों का नाश हो जाता है और व्यक्ति हमेशा निरोगी बना रहता है।
  2. धन प्राप्ति के लिए- महामृत्युंजय मंत्र का जाप नियमित रूप से करने से व्यक्ति की आयु लंबी और शरीर निरोगी तो रहता ही है साथ ही धन, सुख समृद्धि, वैभव और सभी प्रकार की इच्छाएं भी पूरी हो जाती है भगवान शिव की कृपा से व्यक्ति के पास कभी भी धन संपदा की कमी कभी भी नहीं होती है।
  3. लंबी उम्र पाने के लिए- हर व्यक्ति की यही इच्छा होती है कि वह ज्यादा लंबी आयु तक जीवित रहे और इस इच्छा की पूर्ति के लिए नियमित रूप से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते रहना चाहिए (Mahamrityunjaya mantra)महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को अकाल मृत्यु का डर नहीं सताता है।
  4. यश और मान-सम्मान की प्राप्ति के लिए- जो व्यक्ति नियमित रूप से भगवान शिव की आराधना और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हैं उन्हें समाज में मान प्रतिष्ठा, सम्मान और यश की प्राप्ति होती है।
  5. संतान की प्राप्ति के लिए- महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से संतान की प्राप्ति होती है महामृत्युंजय मंत्र का जाप अगर सच्चे मन से किया जाता है तो व्यक्ति कभी भी संतान सुख से वंचित नहीं रहता है।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने के अन्य फायदे

  • महामृत्युंजय मंत्र का नियमित रूप से जाप करने से मकान, जमीन जायदाद जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।
  • महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।
  • महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से सभी प्रकार के रोग और भय दूर हो जाता है।
  • महामृत्युंजय मंत्र से संतान सुख की प्राप्ति होती है।
  • महामृत्युंजय मंत्र का जाप नियमित रूप से करने से किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सकता है।
  • इस मंत्र का जाप करने से आर्थिक स्थिति में सुधार और पारिवारिक सुख मैं बढ़ोतरी होती है।
  • महामृत्युंजय मंत्र के जाप से बड़ी से बड़ी गंभीर बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है।

 

Share us friends

Leave a Comment

error: Content is protected !!