हम यहा बात करने वाले है MPPSC kya hai? हर एक व्यक्ति का सपना होता है कि वह अपनी पढ़ाई को पूरा करने के बाद सरकारी नौकरी करें लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जिनका सपना पूरा होता है और बहुत से विद्यार्थी ऐसे होते हैं जिनका सपना पूरा नहीं होता है इसका कारण यह है कि वह अपनी पढ़ाई को अच्छी तरह से नहीं कर पाते हैं और कुछ लोगों को इसके बारे में सही जानकारी नहीं होती है।
सरकारी नौकरी को प्राप्त करने के लिए दो बड़े परीक्षा UPSC और SSC हमारे देश में होते हैं जो सेंट्रल गवर्नमेंट के कई विभागों और मंत्रालयों में बड़ी पोस्ट पर सरकारी नौकरियां दी जाती हैं इसी प्रकार से मध्य प्रदेश शासन के द्वारा भी सरकारी नौकरी के लिए MPPSC की परीक्षा को पास करना होता है अगर किसी व्यक्ति को मध्यप्रदेश में बड़ी पोस्ट पर सरकारी नौकरी करनी है तो उसके लिए MPPSC के बारे में पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है।
आज हम आपको इस पोस्ट में यही बताने वाले हैं कि MPPSC kya hai और इसमें चयन करने की प्रक्रिया कैसे होती है, MPPSC के लिए आयु सीमा कितनी होनी चाहिए, MPPSC का पूरा नाम क्या है, इसके सिलेबस क्या हैं और इसमें कितने पद होते है, MPPSC का एग्जाम पास करने के बाद कौन-कौन सी नौकरियां मिल सकती है और इसकी तैयारी कैसे की जाती है इन सभी महत्वपूर्ण जानकारी को इस पोस्ट में जानेंगे आइए जानते हैं MPPSC kya hai।
MPPSC kya hai
MPPSC मध्य प्रदेश की एक आधिकारिक संस्था है जिसकी स्थापना 1959 में किया गया था और यह हर वर्ष मध्य प्रदेश राज्य के अंतर्गत आने वाले शासकीय पदों के लिए परीक्षा और भर्ती आयोजित कि जाती है इसकी परीक्षा तीन स्तर पर लिया जाता है और फिर छात्रों का चयन किया जाता है इसके बाद उन्हें सरकारी पदों पर नियुक्ति दी जाती है MPPSC मध्यप्रदेश में सरकारी पदों पर नौकरी के लिए आयोजित की जाने वाली सबसे बड़ी परीक्षा होती है जिसमें लाखों विद्यार्थी हर वर्ष इसमें सम्मिलित होते हैं।
MPPSC की चयन प्रक्रिया
MPPSC की चयन प्रक्रिया तीन भागों में किया जाता है
- प्रारंभिक परीक्षा (MPPSC pre exam)
- मुख्य परीक्षा (MPPSC main exam)
- इंटरव्यू (interview)
प्रारंभिक परीक्षा (MPPSC pre exam)
MPPAC के लिए यह एक प्रारंभिक परीक्षा होती है जो एक तरह से टेस्ट होता है जिसके अंको के आधार पर मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाता है और यह परीक्षा कुल 400 अंकों की होती है जिसमें 2 प्रश्न पत्र होते हैं
- सामान्य अध्ययन परीक्षण – इस प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न दिए होते हैं जो की हर प्रश्न 2 अंकों का होता है इस हिसाब से यह पेपर 200 अंको का होता है जिसमें ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं इसमें इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, MP GK, खेल, कंप्यूटर, करंट अफेयर्स आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं और हर एक सही प्रश्न के लिए 2 नंबर दिया जाता है इसमें नेगेटिव नंबर नहीं होता है और इस पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है।
- सामान्य अभिरुचि परीक्षण – इस प्रश्न पत्र में भी 100 प्रश्न पूछे जाते हैं और हर प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित किया गया है और इस हिसाब से यह प्रश्न पत्र 200 अंको का होता है इस प्रश्न पत्र के लिए भी 2 घंटों का समय दिया जाता है।
मुख्य परीक्षा (MPPSC main exam)
- General study 1 – इसमें इतिहास व भूगोल से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं
- General study 2- राजनीतिक अर्थशास्त्र समाजशास्त्र से जुड़े हुए प्रश्न पूछे जाते हैं
- General study 3- इसमें विज्ञान और तकनीकी से संबंधित प्रश्न पूछा जाता है
- General study 4- इसके अंतर्गत दर्शन शास्त्र मनोविज्ञान लोक प्रशासन से जुड़े हुए प्रश्न पूछे जाते हैं
- General study 5- इसमें हिंदी और हिंदी व्याकरण के प्रश्न पूछा जाता है
- General study 6- इस प्रश्न पत्र में निबंध लेखन और प्रारूप लेखन होता है
इंटरव्यू (interview)
MPPSC का मुख्य परीक्षा को पास कर लेने के बाद आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है और यह इंटरव्यू 175 अंकों का होता है मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के नंबरों को मिलाकर के आपके रैंक को निर्धारित किया जाता है।
पढ़ाई में मन कैसे लगाएं | Study Tips & Tricks [100% Success]
MPPSC परीक्षा के लिए योग्यता
MPPSC परीक्षा के लिए आपके पास कौन-कौन सी योग्यता होनी चाहिए यह नीचे बताया गया है अगर यह योग्यता आपके पास हैं तब आप MPPSC की परीक्षा को दे सकते हैं
- एमपीपीएससी की परीक्षा के लिए आपका ग्रेजुएशन होना आवश्यक होता है अगर आपके ग्रेजुएशन का आखिरी वर्ष चल रहा है तब भी आप एमपीपीएससी की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- MPPSC की परीक्षा के लिए अभ्यर्थी की आयु सीमा कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होना चाहिए।
- इसके अतिरिक्त आपको एमपीपीएससी के द्वारा जारी किया गया नोटिफिकेशन को भी एक बार जरुर पढ़ लेना चाहिए क्योंकि अलग-अलग पद के लिए अतिरिक्त क्वालिफिकेशन शारीरिक मापदंड मांगा जा सकता है कुछ स्तरों पर जैसे कि आयु, जाति के आधार पर छूट भी दी जाती है इसलिए आवेदन करने से संबंधित पोस्ट के लिए जारी किया गया नोटिफिकेशन को एक बार अवश्य पढ़ें।
इन्हे भी जाने –
E shram card: कैसे करें ई श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन, डाउनलोड और इसके लाभ
E shram card benefits | श्रम कार्ड धारकों को मिलेंगे 50 हजार जाने क्या करना होगा
Mahatma Gandhi gramin seva Kendra 2022
Digital gramin seva | डिजिटल ग्राम सेवा केंद्र रजिस्ट्रेशन | डिजिटल ग्राम सेवा लॉगिन
PM SHRI YOJANA के अंतर्गत 14500 स्कूलों में किया जाएगा विकास और उन्नयन
MPPSC post list in Hindi
MPPSC मे कौन कौन सी पद होते है-
- राज्य सिविल सेवा (Deputy collector)
- राज्य पुलिस सेवा (Deputy superintendent police)
- राज्य खाता सेवा (state account service)
- जिला आवकारी अधिकारी (district excise officer)
- राज्य कर अधिकारी (state tax officer)
- सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां (assistant registrar cooperative society)
- श्रम अधिकारी (labour officer)
- रोजगार अधिकारी (employment officer)
- जिला पंजीयक (district registrar)
- जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण (District organiser tribal welfare)
- एरिया ऑर्गेनाइजर (area organiser)
- प्रखंड विकास अधिकारी block development officer
- प्रोजेक्ट ऑफिसर सोशल एंड रूलर इंटेंसिव
- सहायक निदेशक खाद्य एवं खाद्य अधिकारी
- सहायक अधीक्षक भूमि अभिलेख
- अधीनस्थ सिविल सेवा नायब तहसीलदार
- विक्रीकर निरीक्षक
- सरकारी उपनिरीक्षक
- परिवहन उप निरीक्षक
- सहायक श्रम अधिकारी
- सहकारी निरीक्षक
- सहायक जेलर
- उप रजिस्ट्रार
- सहायक निदेशक जनसंपर्क
- जिला महिला बाल विकास अधिकारी
- सहायक संचालक
- मुख्य प्रशिक्षक आंगनबाड़ी ग्राम विकास प्रशिक्षण केंद्र
- सहायक परियोजना अधिकारी
- परियोजना अधिकारी समेकित बाल विकास परियोजना
- जिला कमांडेंट होमगार्ड
- क्षेत्र आयोजक
- सहायक निदेशक स्थानीय निधि लेखा परीक्षा
- अपार सहायक विकास आयुक्त
MPPSC salary
MPPSC की परीक्षा को पास कर लेने के बाद आप को कितना वेतन मिलेगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप का चयन किस पद के लिए किया गया है एमपीपीएससी के हर पद के लिए अलग-अलग सैलरी निर्धारित की गई है जिसमें आपको शुरुआती दौर में कम से कम ₹15000 और अधिकतम ₹45000 तक वेतन मिलता है।
एमपीपीएससी परीक्षा के लिए बुक्स
Mppsc की परीक्षा के लिए कोई भी किताब पढ़ने के लिए निर्धारित नही की गई है।
परीक्षा की तैयारी के लिए MP general knowledge, Previous year question paper और MPPSC की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर भी जाकर पिछले वर्ष का पेपर और सिलेबस की जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।
नोट – जिस भी प्रकाशक की किताब या नोट्स पढे उसे ही परीक्ष के अंत तक पढे। बार -बार पढ़ाई करने का माध्यम न बदले नही तो पूरा सिलेबस खत्म करना मुसकिल होगा और याद रखने मे परेशानी होगी।
MPPSC syllabus
प्रारंभिक परीक्षा
प्रथम प्रश्न पत्र
1. | मध्य प्रदेश का इतिहास संस्कृति एवं साहित्य |
|
2. | भारत का इतिहास |
|
3. | मध्य प्रदेश का भूगोल |
|
4. | भारत एवं विश्व का भूगोल |
|
5. |
(अ) राज्य की संवैधानिक व्यवस्था |
|
(ब) राज्य की अर्थव्यवस्था |
|
|
6. |
भारत का संविधान शासन प्रणाली एवं अर्थव्यवस्था |
|
7. | विज्ञान एवं पर्यावरण |
|
8. | अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय समसामयिक घटनाएं |
|
9. |
सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी |
|
10. |
राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक संवैधानिक सांविधिक संस्थाएं |
|
द्वितीय प्रश्न सामान्य अभिरुचि परीक्षण
- बोधगम्यता
- संचार कौशल सहित अंतर वैयक्तिक कौशल
- तार्किक कौशल एवं विश्लेषणात्मक क्षमता
- निर्णय लेना एवं समस्या समाधान
- सामान्य मानसिक योग्यता
- आधारभूत संख्ययन (संख्याएं एवं उनके संबंधी विस्तार क्रम आदि दसवीं कक्षा का स्तर) आंकड़ों का निर्वचन (चार्ट ग्राफ तालिका आंकड़ों की पर्याप्तता आदि दसवीं कक्षा का स्तर)
- हिंदी भाषा में बोधगम्यता काउंसल दसवीं कक्षा का स्तर
मुख्य परीक्षा के syllebus के लिए आप MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर pdf file download कर सकते है।
इन्हे भी जाने –
Pradhan mantri awas Yojana list me apna Naam kaise dekhe
E shram card download 2022 | ई श्रम कार्ड PDF डाउनलोड कैसे करें
E Shram Card Registration | श्रमिक कार्ड कैसे बनाएं मोबाइल से (सिर्फ 5 मिनट में)
ladli laxmi yojna mp प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें
MPPSC की तैयारी कैसे करें
MPPSC की परीक्षा मध्यप्रदेश में होने वाली सबसे बड़ी परीक्षा है जिसमें लाखों विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं इसमें कंपटीशन बहुत ज्यादा होता है इसलिए आपको परीक्षा की तैयारी भी उसी हिसाब से करना चाहिए। self study पर ध्यान देना चाहिए और स्वयं की परीक्षा समय समय पर लेते रहना चाहिए ताकि आप को इस बात का अंदाजा हो सके की आप की तैयारी कहा तक पहुंची और कितनी बेहतर चल रही है।
इसके अतिरिक्त कुछ बिन्दुओ पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है
- आप कुछ समय तक न्यूज़पेपर और न्यूज़ चैनल को अवश्य पढ़ें और देखें क्योंकि इससे आपका तात्कालिक ज्ञान बढ़ता है आजकल करंट अफेयर से संबंधित जुड़े हुए सवाल पूछे जाते हैं।
- आपको सब्जेक्ट और एग्जाम से जुड़ी हुई किताबें पढ़ना चाहिए।
- एमपीपीएससी की परीक्षा बहुत कठिन होती है इसलिए आपको इसकी तैयारी करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
- अलग-अलग विषयों की तैयारी करने के लिए एक टाइम टेबल जरूर बना ले और उस हिसाब से पढ़ाई करें।
- जो विषय ज्यादा कठिन है उनके लिए ज्यादा समय निकालें।
- जरूरत पड़ने पर कोचिंग क्लास को ज्वाइन करें और ग्रुप स्टडी करें जिससे कि दुनिया में हो रहे परिवर्तन व ज्ञान मिल सके।
- अपनी पढ़ाई का सप्ताह में 1 दिन टेस्ट जरूर ले।
- मध्यप्रदेश और उससे संबंधित पाठ्यक्रम की किताबों को ध्यान से पढे।
पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. Kya BSC Computer Science wale Mppsc DSP Radio me Dal sakte he
हाँ BSC Computer Science wale Mppsc के लिए आवेदन कर सकते है।
प्रश्न 2. Mppsc likhit Paper hota hai kya
हाँ MPPSC मे प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा दोनों ही लिखित परीक्षा होती है
प्रश्न 3. Kya Mppsc form ki Late FIS hoti h
हाँ Mppsc form ki Late फीस होती है।
प्रश्न 4. Mppsc में कौन सी भाषा को prefer kiya jata hai,hindi medium wale Exam de SKTE h ya nhi?
Mppsc मे हिन्दी और English दोनों भाषाओ मे परीक्षा ली जाती है।
प्रश्न 5. एमपीपीएससी में क्या क्या बनते हैं?
MPPSC post list
* राज्य सिविल सेवा (Deputy collector)
* राज्य पुलिस सेवा (Deputy superintendent police)
* राज्य खाता सेवा (state account service)
* जिला आवकारी अधिकारी (district excise officer)
* राज्य कर अधिकारी (state tax officer)
* सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां (assistant registrar cooperative society)
* श्रम अधिकारी (labour officer)
* रोजगार अधिकारी (employment officer)
* जिला पंजीयक (district registrar)
* जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण (District organiser tribal welfare)
* एरिया ऑर्गेनाइजर (area organiser)
* प्रखंड विकास अधिकारी block development officer
* प्रोजेक्ट ऑफिसर सोशल एंड रूलर इंटेंसिव
* सहायक निदेशक खाद्य एवं खाद्य अधिकारी
* सहायक अधीक्षक भूमि अभिलेख
* अधीनस्थ सिविल सेवा नायब तहसीलदार
* विक्रीकर निरीक्षक
* सरकारी उपनिरीक्षक
* परिवहन उप निरीक्षक
* सहायक श्रम अधिकारी
* सहकारी निरीक्षक
* सहायक जेलर
* उप रजिस्ट्रार
* सहायक निदेशक जनसंपर्क
* जिला महिला बाल विकास अधिकारी
* सहायक संचालक
* मुख्य प्रशिक्षक आंगनबाड़ी ग्राम विकास प्रशिक्षण केंद्र
* सहायक परियोजना अधिकारी
* परियोजना अधिकारी समेकित बाल विकास परियोजना
* जिला कमांडेंट होमगार्ड
* क्षेत्र आयोजक
* सहायक निदेशक स्थानीय निधि लेखा परीक्षा
* अपार सहायक विकास आयुक्त
निष्कर्ष
इस पोस्ट के माध्यम से आपने जाना कीMPPSC kya hai एमपीपीएससी के लिए आयु सीमा क्या है इसका पूरा नाम क्या है इसके सिलेबस कौन-कौन से हैं और इस में कितने पोस्ट होते हैं और इसके लिए तैयारी कैसे करें यह सब जानकारी आपको जरूर पसंद आया होगा और कुछ नया जानने को मिला होगा MPPSC kya hai की जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और MPPSC की तैयारी करने वाले अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और भी ऐसी जानकारी पाते रहने के लिए सबस्क्राइब करना न भूलें।