Whatsapp Channel Kaise Banaye Iske Fayde 2023

Google News Follow

हाल ही मे Whatsaap मे एक नया फीचर जोड़ा गया है जिसका नाम है Whatsapp Channel. यह क्या है,  Whatsapp Channel Kaise Banaye, whatsapp channel ke fayde इन सभी की जानकारी हम आप को इस पोस्ट के माध्यम से बताने वाले है। व्हाट्सएप एक ऐसा ऐप है जिसका इस्तेमाल करना लगभग सभी लोग जानते है और यह ऐप लंबे समय से लोगो के बीच पोपुलर है, व्हाट्सएप पर चैनल के इस नए फीचर से यह अब और भी अधिक तेजी से लोगो मे पोपुरल होते जा रहा है। इन नए फीचर से आप को क्या फायदे हो सकते है यह जानने के लिए हमारे साथ पोस्ट के अंत तक बने रहें।

Whatsapp Channel Kaise Banaye Iske Fayde

जब से व्हाट्सएप पर चैनल का नया फीचर आया है तब से व्हाट्सएप चैनल्स तेजी से बनने शुरू हो चुके है जिसमे व्हाट्सएप पर सभी न्यूज़ के चैनल, सेलिब्रिटी और पोलुलर लोगो के चैनल शामिल है। इस तरह का चैनल टेलीग्राम पर भी मौजूद है लेकिन यह सुविधा अब व्हाट्सएप पर भी शामिल हो चुकी है। जिस तरह आप दूसरे अन्य प्लेटफॉर्म मे अपने पसंद अनुसार लोगो को फॉलो करते है वही सुविधा अब आप को व्हाट्सएप पर उपलब्ध है।

Whatsaap Channel kya hai | व्हाट्सएप चैनल क्या है? 

व्हाट्सएप चैनल, व्हाट्सएप का एक नया फीचर है जिसे 13 सितंबर 2023 को लांच किया गया है। व्हाट्सएप एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म है, और व्हाट्सएप पर समय समय पर कुछ बदलाव शामिल किए जाते है उसे और भी बेहतर बनाने के लिए। वर्तमान समय मे व्हाट्सएप चैनल आज कल दुनिया भर में लोकप्रिय होते जा रहा है और लोग इसका इस्तमाल पर्सनल और प्रोफेशनल कम्युनिकेशन के लिए कर रहे हैं।

व्हाट्सएप चैनल एक तरह का डिजिटल संचार मंच है, जिसमें चैनल एडमिन चैनल पर टेक्स्ट मैसेज, फोटो, वीडियो, वॉइस मैसेज, डाकुमेंट, और मल्टीमीडिया सामग्री इत्यादि डाल सकता है। वही चैनल मे शामिल व्यक्ति चैनल एडमिन द्वारा भेजे गए सामाग्री को दूसरे लोगों को शेयर कर सकते हैं और उन पर अपनी प्रतिकृया दे सकते है। 

व्हाट्सएप चैनल एक ऐसा डिजिटल संचार मंच है जिसमें व्यक्ति और संगठन अपने ग्राहक या दर्शक से जुड़ने के लिए इस्तमाल करते हैं। इसमें आप टेक्स्ट मैसेज, फोटो, वीडियो और मल्टीमीडिया कंटेंट के साथ बड़े समूहों के लोगों को एक साथ मैसेज भेज सकते हैं। व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से आप बड़े पैमाने पर संचार और ग्राहक जुड़ाव को कुशलतापूर्वक प्रबंधित कर सकते हैं।

इसे भी पढे –

WhatsApp hack कैसे करें 2023 | WhatsApp account हैक करने का 5 तरीका

Whatsapp Me Bina Online Aaye Chat Kaise Kare | व्हाट्सअप में बिना ऑनलाइन आये चैट कैसे करे

Whatsapp Bomber | Unlimited Whatsapp SMS Bomber 2023

Whatsapp Channel Ke Fayde 

हम आप को अब व्हाट्सएप चैनल से होने वाले फ़ायदों के बारे मे बताने जा रहें है, जिससे आप को यह जानने मे मदद मिलेगी की कैसे व्हाट्सएप चैनल आप के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

#1. व्हाट्सएप पर देश दुनिया की खबर मिलना : व्हाट्सएप एक लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है, जिसके उपयोगकर्ता की गिनती करोड़ो मे होती है। अब आप को व्हाट्सएप पर ही देश दुनिया की सारी खबर उपलब्ध करा दी गई है व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से क्योकि आप को सभी न्यूज़ चैनल की खबरे व्हाट्सएप चैनल पर ही मिल जाती हैं।

#2. व्यावसायिक उपयोग: व्हाट्सएप चैनल को व्यावसायिक रूप से उपयोग करके आप अपना व्यवसाय, दुकान, या व्यापार को प्रसारित कर सकते हैं। आप अपने उत्पादों और सेवाओं की जानकारी, ऑफर्स और नए समाचार अपने ग्राहकों तक पहुंचा सकते हैं।

यदि आप एक बिजनेस के मालिक हैं, तो आप एक व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट बना सकते हैं और अपना व्हाट्सएप चैनल बना सकते हैं। नए उत्पादों या सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान कर सकते हैं, और प्रचार संदेश भेज सकते हैं। इसके अलावा, आप व्हाट्सएप चैनल का इस्तेमल ग्राहक सहायता और फीडबैक संग्रह भी कर सकते हैं।

#3. सस्ते और आसान संपर्क: व्हाट्सएप चैनल का उपयोग एकदम सस्ता और आसान तरीके से किया जा सकता है, इसके लिए आपको किसी अलग ऐप की जरूरत नहीं होती, और इसका उपयोग स्मार्टफोन के द्वारा किया जा सकता है।

#4. संवेदनाशीलता: आप अपने व्हाट्सएप चैनल पर संवेदनाशीलता बना सकते हैं और अपने ग्राहकों के सवाल और सुझावों का जवाब दे सकते हैं। इस तरह आप अपने ग्रहकों का भरोसा बढ़ सकते है।

#5. तेज़ प्रचार: व्हाट्सएप चैनल के नए ऑफर, समाचार और महत्तवपूर्ण अपडेट के लिए तेज़ प्रचार किया जा सकता है। इस तरह आपके फॉलोवर्स को तुरंत जानकारी मिल जाती है।

#6. संपर्क की एक साथ स्थिति: व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से आप अपने व्यवसाय के सारे ग्राहकों के साथ एक साथ संपर्क में रह सकते हैं। इसे आप नए उत्पाद और सेवा की जानकारी प्रदान कर सकते हैं।

#7. व्यवसाय का विकास: व्हाट्सएप चैनल का उपयोग व्यवसाय का विकास करने के लिए किया जा सकता है। आपके ग्राहकों से फीडबैक लेना और उनका सुझाव सुनना आपके व्यवसाय को सुधारने में मदद करता है।

#8. आपके व्यवसाय की ऑनलाइन उपस्थिति: व्हाट्सएप चैनल आपके व्यवसाय को ऑनलाइन दुनिया में स्थापित करता है। आप अपने चैनल पर ग्राहकों से इंटरैक्ट करके उन्हें समझ सकते हैं और अपने व्यवसाय को सुधार सकते हैं। आप अपने व्हाट्सएप चैनल बनाकर उसमें विशेष जानकारी और ऑफर प्रदान कर सकते हैं, जो आपके व्यवसाय को अधिक लोकप्रिय बना सकता है। यदि आप एक व्यवसायी हैं या व्यवसाय चलाते हैं, तो व्हाट्सएप चैनल आपके लिए एक शक्तिशाली सांकेतिक उपचार साबित हो सकता है, जिसे आप अपने ग्राहकों तक जानकरी पहुंचा सकते हैं और अपने व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं।

Whatsapp Channel Kaise Banaye | व्हाट्सएप चैनल कैसे बनाए 

Whatsapp Channel Kaise Banaye: इसे बनाने के लिए बहुत ही आसान स्टेप्स है, यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आप अपना व्हाट्सएप चैनल बना सकते है। 

  1. अगर आप के फोन मे व्हाट्सएप डाउनलोड नहीं है तो उसे डाउनलोड करे, उसे इन्स्टाल कर अपना अकाउंट बना ले।
  2. अब आप के व्हाट्सएप मे chats, Updates और call के ऑप्शन दिखाई देंगे, आप को Updates के ऑप्शन पर जाना है।
  3. अब सबसे ऊपर आप को status का ऑप्शन मिलेगा और उसके नीचे channels का ऑप्शन मिल जाएगा। 
  4. Channels के ऑप्शन के सामने आप को प्लस (+) का निशान दिखाई देगा उसे क्लिक करें। 
  5. क्लिक करते पर आप को create channel का ऑप्शन मिल जाएगा उसे क्लिक करें।
  6. अब दिये गए स्थान पर अपने चैनल का नाम लिखे, प्रोफाइल फोटो डाले और डिस्क्रिप्शन लिखे इसके बाद create पर क्लिक करे। 
  7. आप का whatsapp channel बन चुका है। अब इसमे अपने जरूरत अनुसार सामाग्री डाले और इसकी लिंक शेयर कर आप इस चैनल का लाभ उठा सकते है। 

व्हाट्सएप चैनल फॉलो कैसे करें

अपने पसंद के अनुसार व्हाट्सएप चैनल फॉलो करना बहुर ही आसान है आइये स्टेप बाई स्टेप जानते है। 

  1.  व्हाट्सएप ओपेन करें। 
  2. updates के ऑप्शन पर जाए। 
  3. स्क्रोल करने पर आप को Find channel का ऑप्शन मिल जाएगा, उसके सामने See All लिखा दिखाई देगा उसे क्लिक करें।
  4. अब आप के सामने चैनल दिखाई देने लगेंगे और सर्च का ऑप्शन भी मिल जाएगा जहां से आप अपने इच्छा अनुसार चैनल खोज सकते है और उनके सामने दिये follow बटन से उन चैनल को फॉलो कर सकते है।

अन्य महत्वपूर्ण लिंक 

Threads app kya hai | instagram Threads app download, login

Facebook से पैसे कैसे कमाए 2023: आसान तरीके और टिप्स

Instagram से पैसे कैसे कमाए 2023 में – जाने best 6 तरीके

अपना यूट्यूब चैनल बनाना सीखे और हर महीने पैसे कैसे कमाए

व्हाट्सएप चैनल से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

व्हाट्सएप चैनल कैसे बनाएं?

व्हाट्सएप ओपेन करें, ऊपर बीच मे Updates के ऑप्शन को ओपेन करे, आप को चैनल का ऑप्शन दिखाई देगा उसके सामने प्लस (+) के निशान पर जाए, जहां आप को create channel का ऑप्शन मिल जाएगा। सभी गोपनीयता शर्तो को पढ़ कर accept करे और मांगे गए जानकारी भर कर चैनल बनाने की प्रक्रिया पूरी करे।

व्हाट्सएप में चैनल क्या है?

व्हाट्सएप चैनल एक तरह का डिजिटल संचार मंच है, जिसमें चैनल एडमिन चैनल पर टेक्स्ट मैसेज, फोटो, वीडियो, वॉइस मैसेज, डाकुमेंट, और मल्टीमीडिया सामग्री इत्यादि डाल सकता है। वही चैनल मे शामिल व्यक्ति चैनल एडमिन द्वारा भेजे गए सामाग्री को दूसरे लोगों को शेयर कर सकते हैं और उन पर अपनी प्रतिकृया दे सकते है।

मैं अपने व्हाट्सएप चैनल का प्रचार कैसे कर सकता हूं?

आप अपने व्हाट्सएप चैनल का प्रचार करने के लिये  व्हाट्सएप चैनल का लिंक अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मे डाल सकते है जैसे Facebook, Youtube, instagram इत्यादि। आप जीतना ज्यादा अपने चैनल की लिंक को share करेंगे उतना अधिक आप के व्हाट्सएप चैनल का प्रचार होगा।

निष्कर्ष 

व्हाट्सएप चैनल आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है, अगर आप व्यवसाय करते है तो भी और नए खबरों से अपडेट रहने के लिये भी। दोस्तो हमारे द्वारा इस पोस्ट पर Whatsapp Channel Kaise Banaye Iske Fayde से संबन्धित सभी महत्वपूर्ण बातों की जानकारी प्रदान की गई है, आशा करते है दी गई जानकारी को आप पसंद आई होगी पोस्ट के अंत तक हमारे साथ बने रहने के लिये आप का बहुत – बहुत धन्यवाद।

Share us friends

Leave a Comment