World Bicycle Day 2023: वर्ल्ड साइकिल दिवस क्यों मानते है? महत्व व रोचक तथ्य

World Bicycle Day- हर साल 3 जून को मनाया जाता है। वर्ल्ड साइकिल डे मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2018 में किया गया था, World Bicycle Day मनाने के पीछे की सबसे बड़ी वजह यह है कि लोगों को साइकिल के महत्व को समझाया जा सकें। साइकिल चलाने से लोगों का शरीर स्वस्थ व हेल्दी रहता है और वह बहुत एक्टिव ही रहता है। 

World Bicycle Day

 

World Bicycle Day in Hindi

दोस्तो विश्व साइकल दिवस 2018 से हर साल 3 जून को  मनाया जा रहा है। दुनिया का हर व्यक्ति कभी ना कभी साइकिल को चलाता है और बच्चों का तो बचपन में यह सपना होता है कि उसके पास उसकी खुद की एक साइकिल हो वह मेहनत करके पढ़ाई करते हैं ताकि अच्छे नंबर लाने से उनके माता पिता खुश हो और वह उन्हें साइकिल दिला दे, जिसे वह फिर खुशी से चलाते हैं। आइए जानते हैं साइकिल चलाने के क्या फायदे व महत्व हैं।

साइकिल चलाने के फायदे व महत्व

साइकिल चलाने के अपने अलग फायदे होते हैं जो व्यक्ति प्रतिदिन साइकिल चलाते हैं वह काफी फिट और तंदुरुस्त रहते हैं, उनकी हर दिन अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है बिना किसी जिम गए। साइकिल चलाने से लोग स्वस्थ व फुर्तीला महसूस करते हैं, यह शरीर को मजबूत बनाए रखने में मदद करती है और इसकी मदद से शरीर का रक्त संचार भी बिलकुल ठीक रहता हैं।

इसका एक महत्वपूर्ण फायदा यह भी है की साइकल का उपयोग कर हम ईंधन की बचत भी कर पाते है जो की हम हर दिन अपने कार या मोटर बाइक पर इस्तेमाल करते है साथ ही इससे पर्यावरण को दूषित होने से भी बचते है।आइए आप जानते हैं साइकिल से संबंधित कुछ रोचक तथ्य के बारे में।

साइकिल से संबंधित रोचक तथ्य

🟢 साइकिल शब्द की उत्पत्ति फ्रेंच शब्द बाइसिकलटी से हुई है।

🟢 1870 के समय लोगो के बीच हाई व्हील साइकिल बहुत लोकप्रिय हुआ करती थी।

🟢 पूरी दुनिया भर में हर वर्ष तकरीबन 10 करोड़ साइकिल बनाए जाते हैं।

🟢 खेले जाने वाले खेलों में साइकिल रेस भी शामिल है इसकी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं।

🟢 दुनिया के सबसे प्रसिद्ध साइकिल रेस टूर डी फ्रांस है।

🟢 वर्तमान समय में चीन के पास लगभग डेढ़ अरब से ज्यादा साइकिल है।

🟢 अमेरिका के शहरी क्षेत्र में रहने वाली आबादी के बीच मात्र 1 फ़ीसदी लोग ही साइकिल का उपयोग करते हैं।

🟢 1935 में 25 साल के फ्रेड ए बर्चमोर ने पहली बार साइकिल से दुनिया की परिक्रमा की है और उन्होंने 40000 मील का सफर तकिया इसके साथ ही उन्होंने 25000 मील तक पेडल मारने का रिकॉर्ड बनाया।

इसे भी पढ़े –

Ladli Bahana Yojana आवेदन की स्थिति चेक कैसे करे

आयुष्मान कार्ड कैसे बनाएँ ऑनलाइन मोबाइल से घर बैठे [2023]

Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) in hindi 2023 | सुकन्या समृद्धि योजना

Share us friends

Leave a Comment