Cranberry in Hindi: जाने क्रेनबेरी के 13 फायदे, उपयोग व नुकसान

Google News Follow

Cranberry in Hindi : क्रेनबेरी का नाम तो आपने सुना ही होगा Cranberry को हिंदी में करौंदा कहा जाता है। क्रैनबेरी या करौंदा फल का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है और दिमाग में छोटे और गहरे लाल रंग के फल का ही चित्र दिखाई देने लगता है यह खाने में खट मिठ्ठा यानी कि थोड़ा खट्टा और थोड़ा मीठा होता है इसका उपयोग जूस, जैम, चटनी, अचार जैसे खाद्य पदार्थ बनाने में दिया जाता है यह खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है साथ ही इसका सेवन करने से स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है।

Content of table show

Ketki ka phool kaisa hota hai | जाने कैसे हुआ केतकी का फूल श्रापित

Cranberry in hindi

क्रैनबेरी न्यूट्रिएंट्स का खजाना है विटामिन सी के अलावा इसमें और भी कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होने के साथ ही साथ कई बीमारियों से बचाने में सहायता करते हैं अपनी डाइट में क्रेनबेरी को जरूर शामिल करें। इससे आप फिट और हेल्दी रहेंगे सेब, केला, संतरा, अनार, पपीता यह कुछ ऐसे फल हैं जो हर मौसम में आसानी से मिल जाते हैं।

इनके खाने के फायदे के बारे में तो आप सब लोगों को पता ही होगा लेकिन यहां पर आप लोगों को exotic फल के बारे में बता रहे हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं जो अपने औषधि गुण के कारण सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है ऐसा ही एक फल है क्रैनबेरी आइए जानते हैं क्रेनबेरी के फायदे के बारे में लेकिन उससे पहले यह जान लेते हैं कि क्रेनबेरी क्या है। 

क्रैनबेरी क्या है | What is Cranberry in Hindi

क्रेनबेरी के बारे में जिन लोगों को नहीं पता है उनके मन में यह सवाल अवश्य आया होगा कि क्रेनबेरी क्या है यह गोल और छोटे आकार का एक फल है जिसका रंग गहरा लाल होता है इसका पेड़ झाड़ियों के समान होता है इसका वैज्ञानिक नाम वैक्सीनियम मैक्रोकारपन vaccinium macrocarpon है और क्रैनबेरी का हिंदी नाम करौंदा है। 

Cranberry fruit
image credit pexels.com – Cranberry fruit

यह उत्तर अमेरिका में मुख्य रूप से उगाया जाता है लेकिन इसकी कई प्रजातियां हैं जो पूरे विश्व में उगाई जाती है क्रेनबेरी के औषधीय गुणों के कारण इसे खाने के साथ कई रोगों के प्रभावों को कम करने के लिए और अच्छी सेहत के लिए उपयोग किया जाता है।

यह भी पढे-

Avocado in Hindi | एवोकाडो क्या है? इसे खाने के फायदे और नुकसान

Ice Apple benefits, side effects in Hindi | ताड़गोला के फायदे व नुकसान

क्रैनबेरी के औषधीय गुण

Cranberry मे कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे- फ्लेवोनॉल, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीम्यूटेजन, एंटी कार्सिनोजेन होते हैं जो क्रेनबेरी फल को एक खास फल बनाते हैं इसके अलावा न्यूरोप्रोटेक्टिव और एंटीवायरल जैसे गुण भी पाए जाते हैं। 

क्रैनबेरी सेहत के लिए अच्छा क्यों होता है

क्रेनबेरी में कई प्रकार के औषधीय गुण होते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं क्रेनबेरी का उपयोग कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने, ब्लड प्रेशर में, इम्यून सिस्टम और प्लेटलेट को नियंत्रित करने जैसे उपचारों के लिए किया जाता है इनके अलावा यह प्लाज्मा ग्लूकोज के स्तर को कम करने, सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को रोकने के लिए भी सहायक हो सकता है क्रेनबेरी में कई प्रकार के बैक्टीरियल रोगों कैंसर की समस्या और हृदय रोगों की रोकथाम के लिए भी उपयोग किया जा सकता है इन सभी गुणों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि क्रेनबेरी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

क्रैनबेरी के फायदे | Benefits of cranberry in Hindi

क्रेनबेरी में पाए जाने वाले पोषक तत्व और गुण इसे सेहत के लिए फायदेमंद बनाते हैं आइए जानते हैं स्वास्थ्य के लिए क्रेनबेरी किस प्रकार से फायदेमंद हो सकता है-

1. यूटीआई की समस्या दूर करती है क्रेनबेरी

यूटीआई यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की समस्या को दूर करने में फायदेमंद माना जाता है इसका उपयोग महिलाएं वर्षों से करती आ रही हैं इस बारे में कई सारे रिसर्च किए गए हैं जिनमें यह पुष्टि की गई है कि प्रतिदिन cranberry खाने से या फिर इसका जूस पीने से यूरिन इन्फेक्शन की समस्या को दूर किया जा सकता है क्रेनबेरी में पीएसी नाम का तत्व पाया जाता है जो बैक्टीरिया को यूरिनरी ट्रैक्ट में चिपक कर इंफेक्शन को फैलने से रोकता है।

2. स्वस्थ हृदय के लिए क्रेनबेरी का उपयोग

हृदय रोग आज के समय में एक आम समस्या बन गई है जिसमें क्रैनबेरी के औषधि गुण इस समस्या को दूर करने में सहायक हो सकता है रिसर्च में इसकी पुष्टि की गई है कि खराब कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को कम करके हृदय रोग के खतरे को कम करने में सहायक हो सकता है इसके अलावा ब्लड क्लोटिंग को रोकने और सूजन को कम करने वाला गुण होता है जो हृदय से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद हो सकता है ।

3. कैंसर की रोकथाम के लिए क्रेनबेरी के फायदे

कैंसर एक बहुत ही गंभीर बीमारी है इसका इलाज समय रहते ही करवा लेना चाहिए क्रैनबेरी कैंसर की समस्या से कुछ हद तक बचाव करने में फायदेमंद हो सकता है रिसर्च में पाया गया है कि क्रैनबेरी के अर्क में कीमोप्रोटेक्टिव और एंटी कैंसर गुण होते हैं जो स्तन, कोलन प्रोस्टेट और फेफड़े के ट्यूमर को बढ़ने से रोकने में कुछ हद तक सहायता कर सकते हैं।

4. मौखिक स्वास्थ्य के लिए क्रेनबेरी के फायदे

सेहत के लिए क्रैनबेरी फायदेमंद तो होता ही है इसके साथ ही मुंह के लिए भी बहुत फायदेमंद हो सकता है रिसर्च में यह पाया गया है कि क्रैनबेरी फल के अर्क में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कुछ हद तक ओरल बैक्टीरिया के गठन को रोकने में सहायता करते हैं कुछ ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो दांतों की कैविटी का कारण बन जाते हैं जिन्हें क्रेनबेरी के अर्क का उपयोग करके दूर किया जा सकता है इसके अलावा क्रैनबेरी के अर्क में एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं जो मौखिक संक्रमण के इलाज में फायदेमंद हो सकता है cranberry fruit दांतों और मसूड़ों की सूजन को कम कर सकता है।

यह भी पढ़े –

Chamomile in hindi | जानिए इसके फायदे और नुकसान

Akhrot khane ke fayde | जाने अखरोट के बारे मे पूरी जानकारी

10 Makhana Benefits | Makhana khane ke fayde

5. आंतों को हेल्दी बनाने में क्रेनबेरी के फायदे

क्रेनबेरी आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने और हानिकारक बैक्टीरिया को दूर करने में सहायता करती है शरीर में मौजूद आंतों की बैक्टीरिया का बैलेंस बना रहना बहुत जरूरी होता है जिससे भोजन में उपलब्ध फायदेमंद तत्वों को शरीर तक पहुंचाया जा सके ताकि पेट खराब होने से बच जाए इसके साथ ही क्रैनबेरी में मौजूद पीएसी एक और प्रकार का बैक्टीरिया को दबाने में सहायता करता है जो पेट में अल्सर होने का जिम्मेदार होता है।

6. किडनी स्टोन की समस्या को दूर करने के लिए

क्रेनबेरी में क्वीनिक एसिड के अलावा कई दूसरे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो किडनी में पथरी होने की समस्या को रोकता है इसके साथ ही किडनी को डिटॉक्स करने में भी सहायता करता है ताकि किडनी की सही तरीके से सफाई हो जाए।

7. कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए क्रेनबेरी के फायदे

क्रेनबेरी का सेवन करने से शरीर का बीएमआई भी कम हो जाता है जिसके कारण शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायता मिलती है इसके साथ ही ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है अगर आप चाहे तो cranberry juice या पाउडर का भी सेवन कर सकते हैं।

8. सूजन दूर करने में क्रेनबेरी के फायदे

सूजन जलन कई सारी बीमारियों का मुख्य कारण होती हैं कैंसर, अर्थराइटिस, डायबिटीज यह सभी शरीर में इन्फ्लेमेशन होने का कारण होता है ऐसे में एंटी इन्फ्लेमेटरी फूड खाने से इन्फ्लेमेशन को कम किया जा सकता है क्रैनबेरी एक ऐसा ही फल है जिसमें पॉलिफिनॉलिक कंपाउंड मौजूद होता है जो कैंसर और हार्ट डिजीज जैसी कई बीमारियों को रोकने में सहायता करता है।

9. वजन कम करने में सहायक

क्रैनबेरी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जिसके कारण शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में सहायता करती है जिससे मोटापा कम होने लगता है और शरीर का वजन कम होने लगता है इसके साथ ही क्रेनबेरी में फाइबर होता है जो लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है जिससे भूख नहीं लगती है।

10. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए

जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है उनको कई प्रकार की बीमारी और कमजोरियों का सामना करना पड़ता है ऐसे में क्रैनबेरी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने मे मददगार साबित हो सकता है क्रेनबेरी में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता है जो संक्रमण को रोकने के साथ ही प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में फायदेमंद होता है।

11. मधुमेह की रोकथाम के लिए क्रेनबेरी के फायदे

क्रेनबेरी का उपयोग मधुमेह की समस्या को नियंत्रित करने में भी किया जा सकता है क्रैनबेरी के रस में एंटी डायबिटीज गुण मौजूद होता है जो रक्त में ग्लूकोज के स्तर को कम करने में सहायता करती है इससे टाइप टू डायबिटीज को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।

12. प्रोस्टेट डिसऑर्डर में फायदेमंद

प्रोस्टेट डिसऑर्डर बुजुर्गों में पाया जाने वाला एक सामान्य रोग है यह प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ जाने के कारण हो जाता है जो कई समस्याओं का कारण बन सकता है जैसे प्रोस्टेट कैंसर और बार बार पेशाब आना क्रैनबेरी का उपयोग करके इस समस्या को कम किया जा सकता है।

13. त्वचा के लिए फायदेमंद

क्रैनबेरी अच्छी सेहत तो बनाता ही है साथ ही इसका उपयोग अच्छी त्वचा के लिए भी किया जा सकता है क्रेनबेरी में विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है जो त्वचा को ग्लोइंग बनाता है इसमें एंटी एजिंग गुण होता है जो बढ़ती उम्र के कारण होने वाले प्रभावों को कम करने में सहायता करता है और यह बैक्टीरिया के प्रभावों से बचाने के साथ ही त्वचा पर होने वाले लाल दाने को दूर करके त्वचा की स्थिति मे सुधार करता है।

क्रेनबेरी में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व

क्रेनबेरी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इस प्रकार से हैं जैसे पानी, प्रोटीन, कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, फैट, फाइबर, आयरन, फास्फोरस, शुगर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक, सेलेनियम, सोडियम, कॉपर, विटामिन सी, नियासिन, थायमिन, फोलेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी6 , कोलीन, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन के, बीटा कैरोटीन, फैटी एसिड इत्यादि।

क्रैनबेरी का उपयोग | How to use cranberry in Hindi

क्रैनबेरी के फायदे कई सारे होते हैं ऐसे में इसका उपयोग कई प्रकार से किया जा सकता है जैसे-

Cranberry juice
image credit pexels.com – Cranberry juice
  1. क्रैनबेरी का जूस बना कर भी पिया जा सकता है।
  2. क्रेनबेरी की चटनी बनाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है।
  3. क्रैनबेरी का जैम बनाकर भी उपयोग में लाया जा सकता है।
  4. क्रेनबेरी का अचार बनाकर भी खाने के साथ खाया जा सकता है।

क्रैनबेरी के नुकसान | Side effect of Cranberry in Hindi

क्रेनबेरी के कई सारे फायदे होने के बाद भी इसके कुछ परिस्थितियों में नुकसान भी होते हैं आइए जानते हैं क्रेनबेरी के नुकसान के बारे में-

  • अगर क्रेनबेरी का बहुत ज्यादा सेवन किया जाता है तो इससे अक्सालेट स्टोन की समस्या उत्पन्न हो सकती है जो पथरी के समान होता है।
  • अगर बहुत ज्यादा मात्रा में लगातार सेवन किया जाता है तो इससे रक्त में मौजूद ग्लूकोज का स्तर बढ़ सकता है।
  • मतली सिर दर्द और एसिडिटी की समस्या भी क्रेनबेरी का सेवन करने से हो सकता है।
  • इसके सेवन से स्किन रिएक्शन जैसी समस्या भी देखने को मिल सकती है।

क्रैनबेरी से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न

Cranberries को कब और कैसे खाना चाहिए?

क्रैनबेरी को खाने का कोई समय नहीं होता है इसे अपने खाने मे या नाश्ते मे शामिल किया जा सकता है नीचे इसे खाने के कुछ तरीके बताए गए है –
क्रैनबेरी का जूस बना कर भी पिया जा सकता है।
क्रेनबेरी की चटनी बनाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है।
क्रैनबेरी का जैम बनाकर भी उपयोग में लाया जा सकता है।
क्रेनबेरी का अचार बनाकर भी खाने के साथ खाया जा सकता है।

क्रैनबेरी का हिंदी नाम क्या है?

क्रैनबेरी का हिंदी नाम करौंदा है। 

क्रैनबेरी के क्या फायदे हैं?

क्रैनबेरी (Cranberry ke fayde) न्यूट्रिएंट्स का खजाना है विटामिन सी के अलावा इसमें और भी कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होने के साथ ही साथ कई बीमारियों से बचाने में सहायता करते हैं।

क्रैनबेरी कहाँ पाया जाता है?

क्रैनबेरी उत्तर अमेरिका में मुख्य रूप से उगाया जाता है लेकिन इसकी कई प्रजातियां हैं जो पूरे विश्व में उगाई जाती है।

निष्कर्ष

आपने इस पोस्ट Cranberry in Hindi के माध्यम से जाना कि अच्छी सेहत और कई प्रकार की समस्याओं को दूर करने के लिए क्रैनबेरी का उपयोग किया जा सकता है, इसमें कौन-कौन से गुण पाए जाते हैं जो कई प्रकार की समस्याओं को दूर करने में लाभदायक होते हैं। अगर क्रेनबेरी का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए तो यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है, यह पोस्ट आपको कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं और ऐसी ही जानकारियां पाते रहने के लिए सब्सक्राइब जरूर करें।

धन्यवाद!

Share us friends

Leave a Comment