Makhana Benefits: मखाना खाने के फायदे और नुकसान

Makhana Benefits in hindi: मखाना को प्राचीन काल से ही धार्मिक पर्वों में उपवास के समय खाया जाता है मखाना से मिठाई, नमकीन और खीर बनाई जाती है यह पौष्टिकता से भरपूर होता है क्योंकि इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन, जिंक, आदि भरपूर मात्रा में मौजूद होता है आयुर्वेद में मखाना के कई सारे गुणों के बारे में विस्तार से बताया गया है आइए मखाना खाने के फायदे के बारे में जानते हैं।

Content of table show
Makhana Benefits: मखाना खाने के फायदे और नुकसान

 

मखाना क्या है?

मखाना एक ड्राई फ्रूट है, कई स्थानो पर इसे phool makhana के नाम से भी जाना जाता है जो शारीरिक शक्ति को बढ़ाता है, जिन पुरुषों में वीर्य संबंधी समस्या होती है उन लोगों के लिए मखाना का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है इसका सेवन करने से वीर्य दोष मे सुधार होता है यह पानी में पाया जाता है। 

आप की जानकारी के लिए बता दे की मखाने का बीज हमे कमल से प्राप्त होता है या यूं कह लें की कमल के बीज से ही मखाना बनाया जाता है, कमल की खेती (makhana plant) तालाबो मे की जाती है कमल के फूल बहुत ही सुंदर और मनमोहक होते है और धार्मिक मनयताओ मे भी कमल के फूल का बहुत महत्व है। 

phool makhana
image source pexels.com – phool makhana

इसके पत्ते बड़े गोलाकार के होते है जो ऊपर से हरा लेकिन नीचे से लाल या बैगनी रंग का होता है। इसका फल गोलाकार लंबे तने मे होता है कमल के फल को कमलगट्टा के नाम से जाना जाता है जिसके अपने अलग कई फायदे होते है। इसके बीज (makhana seeds) फल्ली के दाने के समान या इससे कुछ बड़े होते हैं, इसमें फलों की संख्या 8 से 20 हल्के काले रंग के होते हैं।

कमल की जो जड़े होती है इसका भी उपयोग किया जाता है इसे कमल ककडी के नाम से जाना जाता है और इसकी कई प्रकार की रेसिपी बनाकर खाने के उपयोग मे लाया जाता है जो की डायबटीज पेशेंट के लिए भी लाभकरी है। 

कमल के फल कमलगट्टा से जो बीज पकने के बाद निकलते है उनसे ही मखाना बनाया जाता है इसे भूनने पर यह फूल कर बड़े हो जाते हैं जिसे मखाना कहा जाता है। आयुर्वेद के अनुसार मखाना मधुर और ठंडी तासीर वाला होता है गर्भवती स्त्रियों के लिए यह बहुत शक्तिवर्धक होता है मखाना को घी में भूनकर इसका किसी भी प्रकार की डिस बनाकर या फिर लड्डू बनाकर उपयोग किया जा सकता है। 

कमल के बीज से मखाना तो बनाया ही जाता है साथ मे इन बीजो का पूजा पाठ मे भी उपयोग किया जाता है, धार्मिक मान्यताओ के अनुसार कमल के बीज से माला बनाकर पूजा स्थल मे रखने व इस माला से जाप करने पर माता लक्ष्मी और कुबेर महाराज की कृपा बनी रहती है। 

Makhana Benefits | मखाना खाने के फायदे  

मखाना खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है लेकिन इसके कई सारे फायदे भी होते हैं आइए विस्तार से जानते हैं Makhana Benefits के बारे में-

# Pregnancy me Makhana Khane ke Fayde

pregnancy me makhana khana बहुत ही फायदेमंद होता है इसमे आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा मे पाया जाता है साथ ही यह बहुत शक्तिवर्धक होता है जो माँ और गर्भ मे पल रहे बच्चे की सेहत के लिए अच्छा है। इसका इस्तेमाल दूध मे भिगोकर या घी से भूनकर किया जा सकता है। 

लेकिन ध्यान रखे की pregnancy के शुरुआती 4 महीनो तक इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और 4 महीनो के बाद सीमित मात्रा मे ही मखाना खाना चाहिए। ऐसा न करने पर यह नुकसान दायक भी हो सकता है क्यूकी इसमे आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा मे मौजूद होता है जिससे बच्चे की ग्रोथ रुक सकती है और बच्चे को जन्म देते समय समस्याओ का सामना करना पड सकता है। 

# डायबटीज (मधुमेह) मे मखाना खाने के फायदे

आज के समय में जीवन शैली इतनी खराब हो गई है कि लोगों को कई सारी बीमारियां बिना जानकारी के बस यू ही हो जाती है जिनमें से मधुमेह भी एक है समय की कमी के कारण ज्यादातर लोग असंतुलित भोजन को ज्यादा महत्व देते हैं जिसके कारण शरीर में शर्करा का स्तर बढ़ जाता है जो डायबिटीज का कारण होता है मखाना के फायदे शुगर में भी मिलते हैं मधुमेह को खत्म करने के लिए सुबह खाली पेट चार मखाना खाएं इससे आपको शुगर के बढे स्तर से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन बनता है और शुगर की मात्रा कम हो जाती है। 

# पेट को हेल्थी बनाने रखता है

पेट को हेल्दी रखने के लिए मखाना बहुत फायदेमंद होता है अगर आपका मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है तो आपका पेट भी स्वस्थ और दुरुस्त रहेगा मखाना में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है जो पाचन प्रक्रिया और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है इसके अलावा पेट कि आप आज कब्ज जैसी समस्याओं से बचाता है। 

यह भी पढ़े –  पेट साफ करने के 10 आसान घरेलू उपाय | Pet Saaf Karne ke Upay

# हड्डियों को मजबूत बनाने में मखाना है उपयोगी 

मखाना हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए उपयोग किया जा सकता है मखाने में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिससे यह हड्डियों और दातों के लिए बहुत अच्छा होता है मखाना में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है जो शरीर को तनाव से दूर रखता है। 

# जोड़ों का दर्द दूर करने मे सहायक

मखाना में कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जिसके कारण यह जोड़ों के दर्द के लिए बहुत फायदेमंद होता है अगर आपके ऑडियो में दर्द हमेशा बना रहता है तो आप इसका सेवन कर सकते है जोड़ों के दर्द और गठिया जैसे रोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। 

# मखाना मे वजन कम करने के गुण है शामिल 

makhana का उपयोग वजन कम करने के लिए भी किया जा सकता है मखाना में प्रोटीन होता है इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है जिससे ज्यादा खाने की संभावना कम हो जाती है मखाना में फैट, सोडियम और कोलेस्ट्रोल कम मात्रा में पाया जाता है साथ ही यह दिल की सेहत को बनाए रखने में भी सहायक होता है। 

# आप के दिल (हृदय) को रखता है सेहतमंद

सुबह खाली पेट मखाना का उपयोग करने से यह ना केवल शुगर के मरीजों के लिए अच्छा होता है बल्कि हार्ट अटैक जैसी बीमारियों में भी बहुत फायदेमंद होता है इसका सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है और पाचन क्रिया भी एक दम सही बनी रहती है, मखाना में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो दिल के लिए बहुत अच्छा होता है। 

# शरीर में खून की कमी को करता है पूरा

मखाना में भरपूर मात्रा में आयरन मौजूद होता है जो शरीर मे खून बनाने में मदद करता है जिस कारण से मखाना शरीर में खून की कमी पूरा करने में बहुत सहायक होता है इसे खाने से शरीर में हिमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती है।  मखाना को घी में फ्राई करके नमक, काली मिर्च मिलाकर खाने के लिए उपयोग मे लाया जा सकता है एसे मे यह बहुत स्वादिस्ट लगते है। 

# दिमाग को शांत रखने व तनाव कम करने में है सहायक

मखाना का सेवन करके तनाव को दूर किया जा सकता है जिससे अनिद्रा की समस्या दूर हो जाती है इसके लिए रात को सोने से पहले दूध के साथ मखाना का सेवन करें कुछ ही दिनों में आपको इसका असर दिखाई देने लगेगा। 

मखाना खाने के नुकसान

क्या आप जानते हैं कि मखाना इतना फायदे मंद होने के बावजूद भी आखिर किन लोगों के लिए मखाना खाना नुकसानदायक हो सकता है आइए जानते हैं किन लोगों को मखाना फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है।

अगर आप भी इन बताए गए समस्याओ (बीमारी) से परेशान है तो मखाना का सेवन करने से बचे या अपने डाक्टर की सलाह के अनुसार उचित मात्रा मे ही सेवन करें। 

# गैस्ट्रिक की समस्या होने पर

जिन लोगों को गैस्टिक समस्या रहती है उन लोगों को मखाना खाने से परहेज करना चाहिए मखाना में फाइबर और प्रोटीन की बहुत ज्यादा मात्रा पाई जाती है जिसके कारण यह पचने में बहुत ज्यादा समय लगता है अगर ऐसे में आपको गैस्ट्रिक या ब्लोटिंग जैसी पेट से जुड़ी हुई कोई समस्या है तो मखाने का सेवन करना तुरंत बंद कर देना चाहिए क्योंकि मखाने का सेवन आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है। 

यह भी पढ़े –  काला नमक खाने के 13 फायदे और उपयोग | Benefits of Black Salt

# किडनी स्टोन (पथरी) होने पर

किडनी स्टोन की समस्या जिन लोगों को है उन लोगों को मखाने का सेवन बहुत कम या फिर बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि मखाने में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसका सेवन अत्यधिक मात्रा में करने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है जिसके कारण आपके स्टोन का आकार भी बढ़ने का खतरा बना रहता है। 

# कॉमन फ्लू (वायरल फीवर)की समस्या होने पर

अगर आप का कॉमन फ्लू, कोल्ड या डायरिया जैसी समस्या से परेशान हैं तब आपको मखाना का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्यू की मखाने की तासीर ठंडी होती है अगर आप मखाने का सेवन करते हैं तो आपकी तबीयत और भी ज्यादा खराब हो सकती है। 

# दस्त की समस्या होने पर

अगर आप को दस्त की समस्या है तब मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए मखाना में मौजूद फाइबर दस्त से पीड़ितो के लिए अच्छा नहीं होता है जब कोई व्यक्ति दस्त की समस्या से पीड़ित होता है तो उसे फाइबर रिच फूड खाने की सलाह दी जाती है लेकिन अगर आप पहले से ही दस्त से परेशान हैं तो मखाने का सेवन ना करें क्योंकि यह आपकी समस्या को और भी ज्यादा बढ़ा सकता है। 

# किसी भीं प्रकार की एलर्जी होने पर 

मखाना का बहुत ज्यादा सेवन करने से एलर्जी की समस्या उत्पन्न हो सकती है मखाना में स्टार्च पाया जाता है इसका सेवन करने से शरीर में स्टार्च की मात्रा और ज्यादा बढ़ सकती है जिससे मखाना खाने से कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या हो सकता है इसलिए मखाने का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। 

मखाना से संबन्धित पूछे जाने वाले प्रश्न

doodh aur makhana khane ke fayde kya hai?

makhana मे मैग्नीशियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन, जिंक, कैल्शियम यह सभी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होता है और इसको दूध मे भिगो कर खाने से शरीर को सारे पोषक तत्व अच्छी तरह मिलते है साथ ही यह शक्तिवर्धक होता है जिससे शरीर मे कमजोरी महसूस नहीं होती।

khali pet makhana khane ke fayde kya hai?

सुबह खाली पेट मखाना का उपयोग करने से यह ना केवल शुगर के मरीजों के लिए अच्छा होता है बल्कि हार्ट अटैक जैसी बीमारियों में भी बहुत फायदेमंद होता है इसका सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है क्योंकि मखाना एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। 

मखाना 1 दिन में कितना खाना चाहिए?

अगर आप प्रति दिन मखाने का सेवन करते है तो 1 दिन मे 6 से 7 मखाने पर्याप्त है।

मखाने कब और कैसे खाना चाहिए?

मखाने किसी भी वक़्त खाया जा सकता है लेकिन सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से यह अधिक फायदेमंद होता है। इसका उपयोग दूध मे भिगो कर, घी मे भून कर या इसके लड्डू बना कर किया जा सकता है।

मखाना शरीर के लिए गर्म है या ठंडा?

मखाने की तासीर ठंडी होती है।

निष्कर्ष 

हमने अभी मखाना खाने के फायदों के बारे मे जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से प्राप्त की है, और किन लोगो को मखाना खाने से परहेज करना चाहिए यह भी जाना है। आशा करते है यहाँ उपलब्ध कराई गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और इससे आप को मखाना के फायदे भी जान गए होंगे पोस्ट के अंत तक बने रहने के लिए धन्यवाद।   

Share us friends

Leave a Comment